शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि भरोसे और समझदारी का रिश्ता है. आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले ही बताया था कि, पति-पत्नी का रिश्ता किन बातों पर टिकता है और किन गलतियों से टूट भी सकता है. कई बार पत्नी प्यार या भरोसे में ऐसी बातें पति से शेयर कर देती हैं, जो बाद में रिश्ते में कलह और तलाक तक की वजह बन सकती हैं. आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताई गई वे बातें, जिन्हें पति से गुप्त रखना ही बेहतर है.
अक्सर शादी के बाद महिलाएं अपने मायके की हर छोटी-बड़ी बात पति को बताती हैं, लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार यह आदत गलत है, क्योंकि कभी झगड़े या तनाव के समय वही बातें आपके खिलाफ इस्तेमाल हो सकती हैं और रिश्ते में कड़वाहट ला सकती हैं.
चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते की नींव भरोसा है. अगर पत्नी झूठ बोलती है और सच सामने आ जाता है, तो रिश्ते में दरार आना तय है. झूठ एक बार रिश्ते की नींव हिला देता है, जिसे दोबारा मजबूत करना मुश्किल होता है.