Advertisement

Elon Musk को पीछे छोड़ Larry Ellison बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें कितनी है नेटवर्थ

World's Richest Person: टेक और AI की रेस ने अरबपतियों की लिस्ट को हिला दिया है. जहां मस्क की मुश्किलें बढ़ी हैं, वहीं लैर्री एलिसन ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में इतिहास रच दिया है.

दुनिया के सबसे अमीर शख्स (World’s Richest Person) का खिताब अब एलन मस्क (Elon Musk) के पास नहीं रहा.आखिर कौन है वो शख्स जिसने एलन मस्क को दुनिया के सबसे अमीर इंसान की कुर्सी से हटा दिया? ऑरेकल (Oracle) के को-फाउंडर और चेयरमैन लैर्री एलिसन (Larry Ellison) ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. पहली बार 81 साल के एलिसन दुनिया के नंबर वन रिचेस्ट पर्सन (Richest Man in the world) बने हैं. उनकी दौलत में हुआ जबरदस्त इजाफा अब मस्क को भी पीछे छोड़ चुका है.

एक ही दिन में 100 अरब डॉलर की बढ़त

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, ऑरेकल के शेयरों में जबरदस्त उछाल के बाद लैर्री एलिसन की नेटवर्थ कुछ ही घंटों में 101 अरब डॉलर बढ़ गई. अब उनकी कुल दौलत 393 अरब डॉलर हो गई है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 385 अरब डॉलर पर है. यह इंडेक्स के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे गेन है.

क्यों आई इतनी तेजी?

ऑरेकल ने तिमाही नतीजे जारी किए जो उम्मीद से कहीं बेहतर रहे. कंपनी ने बताया कि उसके पास बड़े-बड़े बुकिंग ऑर्डर्स आए हैं और आने वाले समय में क्लाउड बिजनेस से और तेज ग्रोथ की उम्मीद है. कंपनी के शेयर इस खबर के बाद 41% तक चढ़ गए. यह ऑरेकल के इतिहास का सबसे बड़ा एक दिन का उछाल है.

एलन मस्क के लिए मुश्किलें

वहीं दूसरी ओर, टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13% गिर चुके हैं. कंपनी के इलेक्ट्रिक कार सेल्स यूरोप और अमेरिका में दबाव में हैं. यूरोपियन यूनियन में तो सेल्स 40% तक गिर गई हैं. मस्क के पॉलिटिक बयानों और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के बाद कई खरीदार टेस्ला से दूरी बना रहे हैं. हालांकि टेस्ला का बोर्ड मस्क को एक बड़ी पे पैकेज डील दे रहा है, जिसके जरिये अगर वह टारगेट पूरे करते हैं तो दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर भी बन सकते हैं.

अश्विनी सिंह

Author at arthikshiksha.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top