Advertisement

‘हम कभी बंट गए थे, लेकिन वह भी मिला लेंगे’, ब्रिटेन को आईना दिखाते हुए मोहन भागवत का बड़ा बयान

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,‘‘पहले (कपड़ों का) गला और जेब काटने का काम केवल दर्जी करते थे. अब सारी दुनिया कर रही है. वे जानते हैं कि इससे गड़बड़ हो रही है, लेकिन वे रुक नहीं सकते क्योंकि उनके पास विश्वास और श्रद्धा नहीं है.’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को ब्रिटेन का आईना दिखाते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने एक बार कहा था कि (ब्रितानी शासन से) स्वतंत्र होने पर तुम (भारत) टिक नहीं सकोगे और बंट जाओगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब खुद इंग्लैंड बंटने की स्थिति में आ रहा है, पर हम नहीं बंटेगे. हम आगे बढ़ेंगे. हम कभी बंट गए थे, लेकिन वह भी हम मिला लेंगे फिर से.”

दरअसल रविवार को इंदौर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पुस्तक ‘परिक्रमा कृपा सार’ का विमोचन करने के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के विकास और भविष्य पर ये बातें कही.

ज्ञान, कर्म और भक्ति की संतुलित त्रिवेणी से आगे बढ़ रहा भारत’

मोहन भागवत ने कहा, ‘ज्ञान, कर्म और भक्ति की संतुलित त्रिवेणी’ के पारंपरिक दर्शन पर श्रद्धा रखने की बदौलत भारत सबकी भविष्यवाणियां झूठी साबित करके लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने यह बात ऐसे वक्त कही जब देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर 7.80 प्रतिशत रही है. अमेरिका की ओर से भारी शुल्क लगाए जाने से पहले की पांच तिमाहियों में यह सबसे अधिक है.

अश्विनी सिंह

Author at arthikshiksha.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top