सुबह-सुबह नाश्ते की थाली में अगर हेल्दी और वेट लॉस फ्रेंडली ऑप्शन चुनने की बारी आती है, तो सबसे बड़ा कंफ्यूजन यही होता है, दलिया या ओट्स? दोनों ही सुपरफूड्स सेहतमंद माने जाते हैं, लेकिन जब बात तेजी से वजन घटाने और फिटनेस गोल्स पाने की हो, तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर किसे डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. आइए जानते हैं, कौन-सा ऑप्शन आपकी वेट लॉस जर्नी को बना सकता है आसान और असरदार.
अगर आप बजट-फ्रेंडली डाइट चाहते हैं तो दलिया आपके लिए परफेक्ट है. वहीं, अगर आप सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ और हार्ट फिटनेस पर भी फोकस करना चाहते हैं, तो ओट्स आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकता है. दोनों ही फूड्स हेल्दी और वेट लॉस फ्रेंडली हैं. अब चुनाव आपके बजट और पसंद पर निर्भर करता है.